महिंद्रा ट्रैक्टर की भारत में विशेषताएं और कीमत देखें
भारतीय किसानों के लिए सही ट्रैक्टर चुनना एक मुश्किल काम है।

भारतीय किसानों के लिए सही ट्रैक्टर चुनना एक मुश्किल काम है। खेती-बाड़ी की बात करें तो हम महिंद्रा ट्रैक्टर पर भरोसा कर सकते हैं। ये ट्रैक्टर मुश्किल कामों को आसानी से निपटाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये ट्रैक्टर मुश्किल कामो को आसानी से कर सकते हैं । सबसे सस्ता मॉडल महिंद्रा युवराज 215 NXT है, और सबसे महंगा मॉडल महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 है। भारत में महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत ट्रैक्टर की विशेषताओं के आधार पर ₹3,29,600* से ₹15,78,250* तक है।

 

महिंद्रा ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषता

  • नई ओजा ट्रैक्टरों में डिजीसेंस, एमप्रगति व MYOJA जैसी स्मार्ट तकनीकें हैं।

  • ईएलएस इंजन वाले ट्रैक्टर बेहतर टॉर्क और अच्छा माइलेज देते हैं।

  • इन ट्रैक्टरों में हाइड्रोलिक सिस्टम है, जो मिट्टी के अनुसार गहराई सही रखता है।

  • महिंद्रा पहला ऐसा ट्रेक्टर है जो  2 से 6 वर्ष की वारंटी देता हैं |

 

पॉपुलर ट्रैक्टर मॉडल 

महिंद्रा 575 DI XP प्लस: ये  178.6  एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। महिंद्रा 575 DI XP प्लस में 2000 आरपीएम पर चलने वाला शक्तिशाली 47 एचपी इंजन है और यह 4-सिलेंडर क साथ आता हैं , इस मॉडल में 8 फॉरवर्ड गियर और 2 रिवर्स गियर के साथ आता हैं|

महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1: इस महिंद्रा नोवो 605 DI PP V1 ट्रैक्टर में एक मज़बूत इंजन है, जो 2100 आरपीएम पर 60 एचपी उत्पन्न करता है। 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है यह ट्रैक्टर 247  एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करने करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

महिंद्रा 475 DI XP प्लस: इस महिंद्रा 475 DI एक्सपी प्लस ट्रैक्टर में एक मज़बूत इंजन है, जो 2000 आरपीएम पर 44  एचपी उत्पन्न करता है। 4-सिलेंडर ईएलएस इंजन के साथ आता है, यह ट्रैक्टर 172.1  एनएम का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करने करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

महिंद्रा ट्रैक्टर के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करें और ट्रैक्टरकारवां पर आये  और अन्य महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल देखें।


disclaimer

Comments

https://pittsburghtribune.org/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!